आज से नवरात्र प्रारंभ: उमड़ेगा आस्था का सैलाब: माँ झरझरा धाम में पहली बार गूंजेगी युवराज पांडेय की भागवत कथा

SHARE:

गरियाबंद-:चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जिले के मुरमुरा ग्राम अंतर्गत कंगन स्थित माँ झरझरा मंदिर प्रांगण में भव्य श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में देश के सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय कथावाचक आचार्य पं. युवराज पांडेय अपने मुखारविंद से कथा का रसपान कराएंगे।

 

नवरात्रि प्रारंभ होते ही मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा, वेद पूजन एवं ज्योति प्रज्वलन के साथ होगा।

 

प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से कथा का वाचन प्रारंभ होगा, जिसमें देवी महिमा, विभिन्न धार्मिक प्रसंगों और भक्ति भाव से ओतप्रोत कथाओं का श्रवण कराया जाएगा।

 

इस आयोजन की खास बात यह है कि क्षेत्र में पहली बार इतने बड़े स्तर पर राष्ट्रीय कथावाचक युवराज पांडेय का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इसके चलते आसपास के गांवों के साथ-साथ दूर-दराज के जिलों और अन्य प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

 

नवरात्रि जैसे शुभ पर्व में आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्रवासियों के लिए आस्था और आध्यात्म का विशेष अवसर लेकर आ रहा है। श्रद्धालु जहां माता के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे, वहीं कथा श्रवण कर अपने जीवन को धर्ममय बनाने का अवसर भी प्राप्त करेंगे।

 

आयोजन समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है। पूरे क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई