प्रदेश अध्यक्ष कमल कुर्रे की उपस्थिति में राजिम में युवा प्रकोष्ठ की भव्य बैठक संपन्न, “एक नाम, एक आवाज, एक समाज” के साथ सामाजिक एकता पर जोर

SHARE:

गरियाबंद /राजिम-: सतनामी समाज में सामाजिक एकता, संगठन विस्तार और आर्थिक-सामाजिक सहयोग की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से राजिम मंदिर स्थित सतनाम भवन में युवा प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण और भव्य बैठक आयोजित की गई। “एक नाम, एक आवाज, एक समाज” के संकल्प के साथ आयोजित इस बैठक में समाज के युवाओं में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला। बैठक में समाज को संगठित कर एक नई दिशा देने और सामाजिक समन्वय को मजबूत करने पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कमल कुर्रे की विशेष उपस्थिति रही।

उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की ताकत उसकी एकता और आपसी समझ में होती है। यदि समाज के लोग एकजुट होकर कार्य करें तो सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक क्षेत्रों में तेजी से विकास संभव है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि समाज के हित में कार्य करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

प्रदेश अध्यक्ष कमल कुर्रे ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि जब लोग आगे बढ़ जाते हैं तो वे अपने समाज को भूल जाते हैं, लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हमारी पहचान और हमारी जड़ें समाज से ही जुड़ी हैं। इसलिए हर व्यक्ति को अपने समय और क्षमता का कुछ हिस्सा समाज के विकास के लिए देना चाहिए।

बैठक में सामाजिक समझौता, आपसी भाईचारा और सहयोग की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की मदद के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए, ताकि समाज में आपसी विश्वास और एकता और अधिक मजबूत हो सके।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन को जिला और ब्लॉक स्तर तक और मजबूत किया जाएगा तथा युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष कमल कुर्रे ने पदाधिकारियों और युवाओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभाने और समाज को एकजुट करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि “एक नाम, एक आवाज, एक समाज” केवल नारा नहीं बल्कि समाज को एक मंच पर लाने का एक बड़ा अभियान है। इस अभियान के माध्यम से पूरे छत्तीसगढ़ में सतनामी समाज को एकजुट कर सामाजिक विकास, शिक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में काम किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित युवाओं ने भी समाज के लिए मिलकर कार्य करने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में समाज के प्रति जागरूकता और सेवा की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजा बंजारे, सतनाम समाज राजिम के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक मुन्ना कुर्रे, प्रदेश सचिव प्रदेश सचिव सतीश चतुर्वेदी किरण टंडन, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश भारती, थनेश्वर बंजारे प्रदेश मिडिया जगन्नाथ डहरिया प्रदेश मिडिया प्रभारी देव प्रशाद बघेल,प्रदेश प्रतिनिधि राजेश परमार, गरियाबंद जिला अध्यक्ष रूपनाथ बंजारे, फिंगेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश बंदे, राजिम विधानसभा अध्यक्ष देव नारायण आन्डे,अध्यक्ष छुरा रायपुर जिला अध्यक्ष अजय जांगड़े ब्लॉक कमल नारायण, टिकेश आदिल, हसमन भारती , शिव बांधे, शिवा मांन्द्रे, जेठू राम कोसरे, प्रकाश चंदनिया, फाग लाल खुटे, योगेश्वर जांगड़े, कमल बंजारे, मोहन डहरिया गोलू बाबा अभनपुर ब्लॉक मीडिया प्रभारी सहित सैकड़ों की संख्या में युवा और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में समाज में आपसी एकता, समन्वय और सहयोग को बढ़ाने तथा सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक रूप से समाज को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई