खरखरा पुल पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर

SHARE:

खरखरा पुल पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर

छुरा-:गरियाबंद–छुरा मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। खरखरा स्थित शासकीय उद्यानिकी परिसर और पुल के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बारुला निवासी शिवकुमार बंजारे और संतराम चक्रधारी बाइक से छुरा की ओर से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे खरखरा पुल के पास पहुंचे, सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

हादसे में शिवकुमार बंजारे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि संतराम चक्रधारी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही छुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।

पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है। घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों की संख्या सीमित होने से जांच में चुनौती आ सकती है। पुलिस आसपास के मार्गों के फुटेज खंगाल रही है तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ कर सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है।

इधर, क्षेत्रवासियों ने मुख्य मार्ग पर रात्रि गश्त बढ़ाने, स्पीड कंट्रोल के कड़े इंतजाम करने और दुर्घटना संभावित स्थलों पर चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई