शादी में गए परिवार का सूना घर बना निशाना, 96 हजार के सोना-चांदी के साथ आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

गरियाबंद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, थाना राजिम की बड़ी सफलता

 

गरियाबंद-:जिले में सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

थाना राजिम क्षेत्र में हुई इस वारदात में आरोपी के कब्जे से 96,000 रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सेवक राम साहु (46 वर्ष) निवासी ग्राम भाठापारा रॉवड, थाना राजिम ने 22 फरवरी 2026 को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 फरवरी को वे अपने रिश्तेदार के यहां ग्राम चंपारण में शादी समारोह में शामिल होने परिवार सहित घर में ताला लगाकर गए थे। उसी रात लगभग 12 बजे जब वे वापस लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर जांच करने पर पेटी का ताला भी टूटा मिला और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब थे।

 

*चोरी हुए सामान में शामिल थे*

 

सोने की तीन पत्ती वाली माला – 30,000 रुपये

सोने का दो जोड़ी खिनवा – 50,000 रुपये

चांदी का करधन – 10,000 रुपये

चांदी की एक जोड़ी पायल – 5,000 रुपये

चांदी का चाबी गुच्छा – 1,000 रुपये

कुल कीमत – 96,000 रुपये

 

मामले में थाना राजिम में धारा 331(4), 305 भा.न्या.सं. के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान संदेह के आधार पर ग्राम चंपारण निवासी जितेंद्र कुमार साहू (27 वर्ष), पिता जगदीश साहू, थाना गोबर नवापारा जिला रायपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

 

*पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया*

 

आरोपी ने बताया कि उसे परिवार के शादी में जाने की जानकारी थी और घर को सूना पाकर उसने ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए जेवरात बरामद कर लिए गए। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

इस कार्रवाई से क्षेत्र में सूने मकानों में चोरी करने वालों को कड़ा संदेश गया है। थाना राजिम पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई