कोंडागांव का कोकोड़ी फिर बना सुर्खियों में — उबाल पर ग्रामीणों का गुस्सा

SHARE:

छत्तीसगढ़ -:छत्तीसगढ़ में हाल के महीनों में एक के बाद एक जिलों में तनाव और हिंसा की घटनाएं सामने आती रही हैं।
छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों — बलौदा बाजार, कवर्धा, तमनार (जिला रायगढ़) और गरियाबंद — के बाद अब मामला कोंडागांव जिले के कोकोड़ी गांव से सामने आया है।

क्या है पूरा मामला?

कोंडागांव के कोकोड़ी गांव में संचालित एक मक्का प्रसंस्करण प्लांट से निकलने वाला अपशिष्ट जल कथित रूप से किसानों की खेतों तक पहुंच रहा था।

ग्रामीणों का आरोप है कि दूषित पानी से उनकी फसलें बर्बाद हो रही हैं और जमीन की उपजाऊ क्षमता भी प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि —
महीनों से शिकायतें की गईं
ज्ञापन सौंपे गए
संबंधित विभागों को अवगत कराया गया
लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

आक्रोश क्यों भड़का?

जब लगातार शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं मिला, तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन हुआ और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

ग्रामीणों का कहना है —
“जब सरकार नहीं सुनती और प्रशासन कार्रवाई नहीं करता, तो आखिर हम जाएं तो जाएं कहां?”

सरकार से बड़ा सवाल

प्रदेश में बार-बार अलग-अलग जिलों में भड़कते आक्रोश ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या पर्यावरणीय नियमों का पालन हो रहा है?
क्या किसानों की शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई की जा रही है?
क्या उद्योगों को खुली छूट दी जा रही है?
सबसे बड़ा सवाल —
छत्तीसगढ़ कब तक हिंसा और टकराव की आग में जलता रहेगा?
और अगर समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हुआ…
तो अगला जिला कौन सा होगा?

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई