राजिम कुंभ कल्प के मुख्य मंच पर 14फ़रवरी अनुराग शर्मा, राजेन्द्र साहू लोकमंच और कुंदन सोनी का होगा कार्यक्रम

SHARE:

राजिम। राजिम कुंभ कल्प मेला में सांस्कृतिक महोत्सव की धूम लगातार जारी है। 14 फरवरी शनिवार को मुख्य मंच पर दुर्ग के राजेन्द्र साहू लोकमंच अपनी लोक संस्कृति से सराबोर प्रस्तुति देंगे, वहीं भाठापारा के प्रांजल सिंह राजपूत भरथरी गायन से दर्शकों को लोक परंपरा की अनूठी झलक दिखाएंगे। वहीं शाम अनुराग शर्मा भी मुख्यमंच पर कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।
इसी प्रकार पूर्व महोत्सव स्थल नदी मंच पर अकलवारा के टिकेश्वर साहू मानस गायन, धवलपुर के दीपक मिश्रा रामायण पाठ, कोपरा के विजय मार्कण्डेय सतनाम भजन, ताम्रप्रकाश बांधे मंगल भजन तथा सोरम के सत्यनारायण मानस भजन प्रस्तुत करेंगे।
स्थानीय नया मेला स्थल का स्थानीय मंच भी विविध सांस्कृतिक रंगों से सजेगा। मुड़ागांव (छुरा) के नागेश्वर साहू मानसगान, बोरिद की यशोमती सेन पंडवानी, रायपुर की मीना ध्रुव जागराता, नवागांव बुड़ेनी की सुनीता साहू लोकनृत्य प्रस्तुत करेंगी। राजिम के कुंदन सोनी सुगम गायन से समां बांधेंगे, जबकि जितेन्द्र सुकुमार कवि सम्मेलन में हास्य और व्यंग्य की छटा बिखेरेंगे। इसके अलावा कठौली के प्रशांत सोनवानी लोककला मंच, नवापारा के नेमीचंद साहू म्यूजिकल ग्रुप, मंदिरहसौद की माया वर्मा भजन संध्या तथा रायपुर की संयुक्ता बोस जागराता भजन की प्रस्तुति देंगे।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई