ओडिशा सीमा पर माओवादियों का बड़ा हथियार डम्प पकड़ा

SHARE:

मैनपुर क्षेत्र में 36 घंटे सर्च ऑपरेशन, इंसास सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद

 

गरियाबंद।-: गरियाबंद जिला अंतर्गत थाना मैनपुर अंतर्गत ओडिशा सीमा से लगे ग्राम भालूडिग्गी व मेटाल की पहाड़ी श्रृंखलाओं में माओवादियों द्वारा डम्प कर रखे गए हथियारों और विस्फोटक सामग्री को जिला पुलिस बल की ई-30 ऑप्स टीम ने बरामद किया है।

 

प्राप्त जानकारी के आधार पर 6 फरवरी 2026 को शुरू किए गए सर्च ऑपरेशन में लगातार 36 घंटे तक अभियान चलाया गया। इस दौरान 6 अलग-अलग स्थानों से 2 इंसास राइफल, 1 नग .303, 2 नग 12 बोर बंदूक, 1 देशी कट्टा, 1 सुरका (देशी बीजीएल लांचर), 127 जिंदा कारतूस, 8 मैग्जीन, 22 बीजीएल सेल तथा हथियार बनाने के उपकरण जब्त किए गए।

 

पुलिस के अनुसार यह डम्प प्रतिबंधित माओवादी संगठन द्वारा तैयार किया गया था। आत्मसमर्पण कर चुके माओवादियों से मिली जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

 

जिला पुलिस द्वारा संचालित “ऑपरेशन विराट” के तहत लगातार कार्रवाई से क्षेत्र में नक्सली नेटवर्क को कमजोर किया गया है। अधिकारियों का दावा है कि इस बरामदगी से गरियाबंद क्षेत्र में नक्सली हिंसा की संभावना में भारी कमी आई

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई