नाहरगांव पुल से कूदने की कोशिश, प्रेम विवाद बना वजह—ग्रामीणों की सतर्कता से बची युवती की जान

SHARE:

गरियाबंद-:छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नाहरगांव पुल से एक युवती ने आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों की तत्परता से उसकी जान बच गई। युवती को गंभीर हालत में तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार समय पर प्राथमिक उपचार मिलने से उसकी हालत अब स्थिर बनी हुई है।

 

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। युवती बारूका की रहने वाली है, जबकि विवाद से जुड़ा युवक तँवरबहरा गांव का निवासी बताया जा रहा है। अस्पताल में दिए बयान में युवती ने बताया कि उसने युवक से शादी की थी, लेकिन अब युवक इस रिश्ते से इनकार कर रहा है। इसी मानसिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया।

 

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए युवती को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने बताया कि युवती की स्थिति पहले गंभीर थी, लेकिन अब नियंत्रण में है। उसके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए युवती का बयान दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि युवती के पूर्णतः स्वस्थ होने के बाद मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। जांच में यह स्पष्ट किया जाएगा कि किन परिस्थितियों और किसके प्रभाव में आकर युवती ने यह कदम उठाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवती शांत स्वभाव की थी, लेकिन प्रेम संबंधों में उत्पन्न विवाद ने उसे गहरे मानसिक तनाव में डाल दिया। पुलिस संबंधित पक्षों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई