कांग्रेस में जान फूंकने की जिम्मेदारी युवाओं पर
फिंगेश्वर/ब्लॉक कांग्रेस एवं मंडल में जान फूंकने की जिम्मेदारी पार्टी हाई कमान ने युवाओं के कंधे पर दी है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के पश्चात आज फिंगेश्वर नगर में प्रथम आगमन पर पुराना बस स्टैंड में गर्म जोशी के साथ आतिशबाजी कर गजमाला एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा उपस्थित रहे। अल्प समय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर सुर्खियों में रहने वाले एवं पूर्व पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल के करीबी रूपेश साहू को पुनः फिंगेश्वर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। रूपेश साहू फिंगेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में पिछले 2 सालों से राज्य के भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। इससे फिंगेश्वर ब्लॉक के कार्यकर्ताओं में सक्रियता आई है। श्री साहू मनरेगा,खाद,बीज,बिजली,गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्य सरकार को घेर रहे हैं। उनकी इन्हीं सक्रियता एवं पूर्व पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल के करीबी होने की वजह से उनका पुनः अध्यक्ष बनना पहले से तय माना जा रहा था। रूपेश ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में तेज तर्रार नेता के रूप में छवि बनाई,तब से लेकर अब तक उनके तेवर में कोई बदलाव नहीं आया है।और वह अभी भी विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा के खिलाफ आक्रामक रुख बनाए हुए हैं। जिसकी वजह से उन्हें पुनः फिंगेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष पद के दायित्व मिला है। वही मंडलों में जान फूंकने की जिम्मेदारी इस बार युवाओं को दिया गया है। जिसमें फिंगेश्वर मंडल से तेजेश यदू,राजिम मंडल में पवन सोनकर,बासीन दानसिंग निषाद श्यामनगर होरीलाल वर्मा,कोपरा रामू तारक,रावढ़ मुकेश भारती,बेलर शेखर साहू ,भसेरा नेहरू साहू ,कौंदकेरा खिलेश साहू,और जामगांव से आनंद राम साहू,को मंडल अध्यक्ष बनाया गया। उन सभी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज,प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अमितेश शुक्ल,एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा एवं शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन का हृदय से आभार व्यक्त किया। और सभी ने इस नवीन दायित्व का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने और पार्टी को ज्यादा से ज्यादा ताकत एवं ऊंचाई तक ले जाने का संकल्प लिया। बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में प्रमुख रूप से उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सूर्यवंशी,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामकृष्ण तिवारी, हरनारायण सूर्यवंशी,डोंगरसिंग मरकाम,टिकेश साहू,राज ऋषि टंडन, युवराज सिंन्हा,पूर्व जनपद अध्यक्ष पुष्पा जगन्नाथ साहू, पूर्व उपाध्यक्ष योगेश साहू,महिला ब्लॉक अध्यक्ष हेमलता सिंन्हा, चेतन सिंन्हा,कमल यदू,संतोष ठाकुर अनिल चंद्राकर,जेठू बंजारे, शेषनारायण गुप्ता,हिक्षा साहू, गैंदराम यादव,वीरेंद्र साहू, धनीराम साहू,मानसिंग साहू, छगन रात्रे,मनोहर साहू,विनोद ठाकुर, रूपेश साहू लचकेरा, संतोष मांडले,बिसेलाल साहू नाथूराम ध्रुव,सुंदर साहू,देवानंद साहू आदि सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




