भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव को लेकर विधायक रोहित साहू व कलेक्टर बी.एस. उइके ने किया स्थल निरीक्षण

SHARE:

गरियाबंद-:धर्मनगरी राजिम में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 07 जनवरी को राजिम के त्रिवेणी संगम में आयोजित जयंती महोत्सव में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय चतुर्भुज सिरकट्टी पावन धाम स्थित नव निर्मित भव्य रामजानकी मंदिर में आयोजित 51 कुंडीय रामचरित मानस महायज्ञ में सहभागिता करेंगे। इस दौरान मंदिर परिसर में धर्मध्वज की स्थापना एवं कलश पूजन संपन्न कर धर्मनगरी राजिम पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर विधायक रोहित साहू, कलेक्टर बी.एस. उइके, पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर ने कार्यक्रम स्थल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंचीय व्यवस्था, आगंतुकों की बैठक व्यवस्था, पार्किंग, यातायात नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, सांस्कृतिक मंच तथा आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों का जायजा लिया गया।

 

इसके साथ ही राजिम में गोरखपुर गीताप्रेस दुकान के लोकार्पण एवं धार्मिक पुस्तकों के विमोचन के लिए उपयुक्त मंच स्थल के चयन को लेकर भी अधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।

 

भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना हुआ है, वहीं प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई