15वीं वित्त आयोग की राशि लंबित, विकास कार्य ठप
फिंगेश्वर/गरियाबंद-:फिंगेश्वर विकासखंड में पंचायतों की नाराज़गी आज खुलकर सामने आई। 15वीं वित्त आयोग की राशि लंबे समय से जारी न होने के विरोध में ग्राम पंचायत बासीन सहित कुल 6 पंचायतों के भवनों में प्रतिनिधियों ने ताला जड़ दिया। इससे पंचायतों का नियमित प्रशासनिक कामकाज पूरी तरह रुक गया है।
ग्राम पंचायत बासीन के जनप्रतिनिधियों ने बताया कि महीनों से राशि लंबित होने से पंचायत क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं हो पा रहा है। पेयजल व्यवस्था, साफ–सफाई, मरम्मत, स्ट्रीट लाइट सहित कई मूलभूत सुविधाएँ प्रभावित हो गई हैं।
ग्रामीणों को लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रतिनिधियों ने कहा कि बार-बार मांग और पत्राचार के बावजूद राशि जारी नहीं होने से मजबूरन ताला बंदी करनी पड़ी। उन्होंने चेतावनी दी कि समाधान नहीं मिलने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
उधर, ग्रामीणों ने भी इस स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से जल्द भुगतान जारी करने की मांग की है। ब्लॉक प्रशासन ने कहा है कि मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है और समाधान के प्रयास जारी हैं।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




