छत्तीसगढ़–आंध्र सीमा से अब तक की सबसे बड़ी सफलता

SHARE:

मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली हिड़मा ढेर, पत्नी राजे समेत 6 उग्रवादी मारे गए

छत्तीसगढ़ -:सीमावर्ती क्षेत्र से एक बेहद अहम और ऐतिहासिक सूचना सामने आई है। आधिकारिक पुष्टि और औपचारिक घोषणा की प्रतीक्षा की जा रही है, मगर शुरुआती संकेत बताते हैं कि वामपंथी उग्रवाद के मोर्चे पर देश को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टलिंगम ने बताया कि छत्तीसगढ़–आंध्र प्रदेश की सीमा पर हुए बड़े मुठभेड़ में देशभर में कुख्यात और सबसे वांछित नक्सली हिड़मा के मारे जाने की खबर है। हिड़मा के साथ उसकी पत्नी राजे के भी ढेर होने की जानकारी सामने आ रही है।सूत्र बताते हैं कि मुठभेड़ के बाद 6 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। हिड़मा देश के कई बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता था।वर्तमान में आंध्र प्रदेश के ग्रेहाउंड जवानों का सर्चिंग ऑपरेशन लगातार जारी है।इस मुठभेड़ से नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा एजेंसियों का मनोबल बढ़ा है और इसे उग्रवाद उन्मूलन की दिशा में एक ऐतिहासिक प्रगति माना जा रहा है।जैसे ही आधिकारिक पुष्टि जारी होगी, यह खबर देश के सुरक्षा इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हो सकती है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment