बस स्टैंड में बड़ा खुलासा — 6.300 किलो अवैध गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

थाना मैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गरियाबंद /मैनपुर -:मैनपुर पुलिस ने एक बार फिर अवैध नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं, जो बस स्टैंड मैनपुर के पास अलग-अलग बैग में अवैध गांजा रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे।वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध गांजा, वन्यजीव तस्करी एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी के तहत थाना प्रभारी मैनपुर को 15 नवंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक बस स्टैंड क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ बेचने की फिराक में हैं।सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिए के आधार पर घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा।

पूछताछ में संदिग्धों ने अपना नाम—
1️⃣ अमीर बेग, पिता कलंदर बेग, उम्र 22 वर्ष, निवासी मेहगांव, भिंड (म.प्र.)2️⃣ सतीष कुमार ठाकुर, पिता बटरी सिंह ठाकुर, उम्र 36 वर्ष, निवासी मेहगांव, भिंड (म.प्र.) बताया।दोनों के बैग की पृथक-पृथक तलाशी लेने पर अमीर बेग के पास से 4 किलो अवैध गांजा तथा सतीष ठाकुर के बैग से 2 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया। कुल 6.300 किलो अवैध गांजा जिसकी कीमत लगभग 42,000 रुपये है, को मौके पर ही गवाहों के समक्ष जब्त किया गया।दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(ख) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जप्त सामग्री :
🔸 कुल 6.300 किलोग्राम अवैध गांजा 🔸 कीमत लगभग 42,000 रुपये मैनपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करों पर प्रभावी रोकथाम का संदेश गया है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment