शैक्षणिक नवाचारों के बीच प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में एफ.एल. एन. मेला आयोजित

SHARE:

प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती मनाई गई

प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में एफ.एल.एन (Foundational Literacy & Numeracy) मेला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकास खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत साहू सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह बहल ग्राम पंचायत सिर्रीखुर्द के सरपंच देवेंद्र वर्मा, पंचगण, शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष ममता मतावले एवं सदस्यगण, सेवा निवृत्त प्रधान पाठक जगन्नाथ ध्रुव, राज्यपाल पुरस्कृत एवं प्रभारी प्रधान पाठक खोमन सिन्हा, संकुल प्राचार्य महेंद्र साहू, संकुल समन्वयक गिरिवर लाल यादव, ग्राम विकास समिति के सचिव रामनाथ कुर्रे, पुरुषोत्तम मारकंडे, नीतु मारकंडे, द्रोपदी साहू, सीता साहू, लीलाराम मतावले सहित समस्त ग्रामवासी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से किया गया। साथ ही भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर बाल दिवस मनाया गया। बच्चों को बाल दिवस के महत्व से अवगत कराया गया।मेला में उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने बच्चों द्वारा तैयार किए गए शिक्षण स्टॉल का क्रमशः अवलोकन किया। हिंदी, गणित एवं अंग्रेजी विषयों पर दो-दो शिक्षण आधारित स्टॉल तैयार किए गए थे, जिनमें बच्चे स्वयं सीखते हुए अपनी दक्षता प्रदर्शित कर रहे थे। गणित विषय में बच्चों द्वारा बनाई गई जोड़ मशीन विशेष आकर्षण का केंद्र रही। विकास खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत साहू ने बच्चों का एक मोटिवेशन क्लास लिया जिसमें सभी बच्चों को नवोदय की तैयारी करने के साथ-साथ पढ़ाई मन लगाकर करने की सलाह दी।साथ विद्यालय में चल रहे शैक्षणिक गतिविधियों की प्रशंसा भी किया।प्रभारी प्रधान पाठक खोमन सिन्हा द्वारा सभी अतिथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। इसके पश्चात अतिथियों एवं उपस्थित जनों को मध्यान्ह भोजन परोसा गया, जिसमें आलू, चना दाल, पापड़ एवं आचार सम्मिलित था। भोजन की गुणवत्ता की सभी अतिथियों ने सराहना की एवं विद्यालय में चल रहे शैक्षणिक नवाचारों की प्रशंसा की।कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment