गरियाबंद पुलिस ने सड़क सुरक्षा मितानों को दी ‘‘राहवीर योजना’’ की जानकारी, सुरक्षा किट भी किया वितरित

SHARE:

गरियाबंद :-गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में बुधवार 12 नवम्बर 2025 को पुलिस लाइन, जिला गरियाबंद में सड़क सुरक्षा मितानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीओपी निशा सिन्हा के साथ जिला अस्पताल के डॉ. वी.बी. अग्रवाल एवं डॉ. मनमोहन ठाकुर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों ने सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार देने के संबंध में उपयोगी जानकारी साझा की। वहीं पुलिस अधिकारियों ने ‘‘राहवीर योजना’’ के तहत सड़क दुर्घटनाओं में गोल्डन ऑवर (पहले 1 घंटे) के भीतर घायलों की सहायता करने वाले नेक नागरिकों को शासन द्वारा ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की जानकारी दी।

गरियाबंद पुलिस ने इस अवसर पर सभी सड़क सुरक्षा मितानों को सुरक्षा बैच लगाकर सुरक्षा किट भी प्रदान किया। मितानों से अपील की गई कि वे सड़क हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत घायल की सहायता करें तथा पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र सूचना दें।

पुलिस विभाग ने लोगों से ‘‘राहवीर योजना’’ की जानकारी अपने आसपास फैलाने, यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने की अपील की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में यातायात प्रभारी एवं पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment