विद्युत विभाग की घोर लापरवाही से मासूम की मौत — छत से गुजरे 11 हजार केवी तार ने ली 8 वर्षीय बच्चे की जान

SHARE:

आवेदन देने के बाद भी नहीं हटाया गया खतरनाक तार — ग्रामीणों में फूटा जबरदस्त आक्रोश!

रायपुर/गोबरा नवापारा —रायपुर जिले के ग्राम पंचायत पारागांव से हृदयविदारक घटना सामने आई है। 11 हजार केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 8 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया और लोगों का गुस्सा विद्युत विभाग के खिलाफ फूट पड़ा।ग्मीणों का आरोप है कि यह कोई आकस्मिक घटना नहीं बल्कि विभाग की सीधी लापरवाही का परिणाम है। गांव के लोगों ने बार-बार हाईटेंशन तार हटाने के लिए आवेदन दिया था, यहां तक कि सुशासन तिहार में भी इस तार को हटाने की मांग रखी गई थी, लेकिन विभाग के अफसरों ने एक बार भी मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेने की जरूरत नहीं समझी।

विभाग की चुप्पी अब लोगों के गुस्से में बदल गई है।

मृत बच्चे के पिता ने शव को गोद में लेकर विद्युत कार्यालय के सामने न्याय की गुहार लगाई। उनके साथ ग्रामीणों ने विद्युत कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि जब तक जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई नहीं होती, वे शांत नहीं बैठेंगे।

“हमने बार-बार कहा कि तार खतरे की तरह हमारे सिर के ऊपर लटक रहा है — लेकिन विभाग ने सुनना जरूरी नहीं समझा। आज उसकी कीमत एक मासूम की जान से चुकानी पड़ी।” — ग्रामीण गांव में इस समय जबरदस्त आक्रोश और शोक का माहौल है। लोगों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर हाईटेंशन तार को तत्काल नहीं हटाया गया और दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो पूरा क्षेत्र आंदोलन की राह पर चलेगा।

 

गरियाबंद एक्सप्रेस न्यूज़ की पड़ताल में सामने आया है —

तार हटाने के लिए ग्रामवासी कई बार आवेदन दे चुके थे।

सुशासन तिहार में भी यह मुद्दा उठाया गया था।

इसके बावजूद विभाग ने कोई संज्ञान नहीं लिया।

नतीजा — 8 साल के मासूम की मौत, और गांव में मातम।

अब सवाल उठ रहा है —

क्या जनता की जान की कीमत विभाग के कागज़ों से भी सस्ती हो गई है?कब जागेगा सिस्टम, कब रुकेगी लापरवाही?

गरियाबंद एक्सप्रेस न्यूज़ की विशेष रिपोर्ट

“एक बच्चे की जान गई, लेकिन जिम्मेदार अफसरों की कुर्सी अब भी सलामत — यही है बिजली विभाग का सुशासन!”

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment