गरियाबंद ब्रेकिंग : तीन साल की मासूम से अनाचार की कोशिश – ग्रामीणों ने आरोपी को रंगेहाथों पकड़ा

SHARE:

गरियाबंद/छुरा – जिले के छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम नवाडीह से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अनाचार की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक बच्ची को खेत की ओर ले गया, जहां ग्रामीणों ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया। बच्ची बेहोशी की हालत में खेत के अंदर पड़ी मिली, जबकि पास ही आरोपी युवक मौजूद था।

 

ग्रामीणों ने मौके पर ही आरोपी को रस्सी से बांधकर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही छुरा थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में लेकर थाने लाया गया। बच्ची को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर इलाज कराया जा रहा है।

घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

छुरा पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार का बयान दर्ज किया जा रहा है और आरोपी पर पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया जाएगा।

स्थान: ग्राम नवाडीह, थाना छुरा, जिला गरियाबंद

कार्रवाई में जुटी: छुरा थाना पुलिस टीम

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment