जिला पंचायत सभापति शिवांगी लोक कला महोत्सव बेलरदोना में की शिरकत

SHARE:

लोक कला संस्कृति को सहेजने सिरजन को दी बधाई

गरियाबंद -:सिरजन लोक कला एवं साहित्य संस्था जिला धमतरी और गरियाबंद ग्राम पंचायत बेलरदोना और ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में विलुप्त हो रही लोक कला के संरक्षण एवं संवर्धन में एक दिवसीय जिला स्तरीय सिरजन लोक कला महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के लोक विधा पंथी पण्डवानी सुआ भरथरी नाचा रामधुनी बांस गीत भरतरी मंगल भजन जसगीत मानस भजन और लोकगीतों की प्रस्तुति गरियाबंद और धमतरी जिले के 20 कला दलों द्वारा किया गया ।

ल्लेखनीय है कि इस आयोजन में गरियाबंद जिला पंचायत सभापति शिवांगी चतुर्वेदी पहुंचकर सिरजन को बधाई देते हुए कहा कि संस्कृति की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है तभी हमारा कृषि और ऋषि संस्कृति एवं छत्तीसगढ़ की कला परम्परा समृद्ध रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन संस्था के प्रधान संरक्षक सेवा निवृत करारोपण अधिकारी और साहित्यकार डॉ नूतन लाल साहू (पाण्डुका) और संस्थापक गौकरण मानिकपुरी (फुलझर घटारानी) ने किया।

इस महती आयोजन में सिरजन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दीनदयाल साहू भिलाई, केन्द्रीय प्रतिनिधि डा ईश्वर तारक रायपुर रायपुर ग्रामीण की अध्यक्ष ललिता यादव , जागृति सार्वा सचिव सिरजन दुर्ग लाल जी साहू उपाध्यक्ष केन्द्रीय प्रतिनिधि रुक्मणी दीवान ,खेम बाई निषाद , , अध्यक्ष गंगा बाई मानिकपुरी तुलेश्वर घृतलहरे उपाध्यक्ष माहेश्वरी सिन्हा सचिव बाबूलाल संरक्षक सेवक ठाकुर, कोमल दास मानिकपुरी बुधारू यादव संगीता मानिकपुरी डॉ डोमन साहू,कोषाध्यक्ष गिरवर सिंह ध्रुव सहसचिव महेश निर्मलकर जय सिंह दीवान राधा बाई मानिकपुरी गौतम सिन्हा मुनेश दास बंटी भागवत दास श्याम बाई निर्मलकर केशरी सालिक मानिकपुरी साहित्यकार पूनू राम साहू राज श्याम दास गौतम मानिकपुरी अंचल के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि विजय यदु नरेश सिन्हा, मुरली सिन्हा, लता लखन सिन्हा( नवापारा तंर्री )हेमलता ध्रुव भानु सिन्हा तुलसी सन्तोष सिन्हा,कोमल दीवान गौकरण ध्रुव जमुना ध्रुव रोहित मोहन साहू आदि शामिल रहे।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment