भूपति समेत 60 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बस्तर में अब विकास की रफ्तार बढ़ेगी – मुख्यमंत्री साय

SHARE:

रायपुर। नक्सल उन्मूलन की दिशा में छत्तीसगढ़ को एक और बड़ी सफलता मिली है। मोस्ट वांटेड नक्सली मोझुल्ला उर्फ भूपति उर्फ सोनू दादा ने करीब 60 अन्य नक्सलियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है। भूपति नक्सल संगठन का बड़ा चेहरा माना जाता रहा है, जो वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र में सक्रिय था। उस पर करीब 1.5 करोड़ रुपये का इनाम भी घोषित था। आत्मसमर्पण करने वालों में कई ऊंचे पदों पर रहे नक्सली शामिल हैं, जिनमें डिवीजन कमेटी मेंबर (ष्ठङ्कष्टरू) और एरिया कमेटी मेंबर (्रष्टरू) जैसे प्रमुख पदाधिकारी शामिल हैं। इनमें से कई माओवादी पहले भी घातक मुठभेड़ों में शामिल रह चुके हैं। इस बड़ी सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, पूरा देश जानता है कि हमारे जवान नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं और लगातार सफलता भी मिल रही है। उन्होंने कहा कि मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया करने का प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का संकल्प है, और इस दिशा में ठोस प्रगति हो रही है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा, छत्तीसगढ़ के विकास में जो नक्सलवाद एक बड़ी बाधा बना हुआ था, वह अब खत्म हो रहा है। इससे विशेष रूप से बस्तर क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment