मालगांव में उचित मूल्य की दुकान सह गोदाम का निर्माण पूरा — ग्रामीणों को अब समय पर राशन वितरण की सुविधा

SHARE:

गरियाबंद-: ग्राम पंचायत मालगांव के ग्रामीणों और किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है। गांव में उचित मूल्य की दुकान सह गोदाम का नया भवन बनकर तैयार हो गया है, जिससे अब ग्रामीणों को खाद्यान्न वितरण में काफी राहत मिली है। पहले अलग भवन न होने से राशन में नमी आने, खाद्यान्न खराब होने और वितरण में देरी जैसी समस्याएँ होती थीं।ग्रामीणों ने बताया कि उचित मूल्य की दुकान सरकारी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की एक अहम कड़ी है, जिसके माध्यम से गांव के पात्र हितग्राहियों को चावल, गेहूं, चीनी और मिट्टी का तेल जैसी आवश्यक वस्तुएं रियायती दर पर उपलब्ध कराई जाती हैं। इस सुविधा को देखते हुए ग्राम सभा में ग्रामीणों के सुझाव पर दुकान सह गोदाम निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया था। पंचायत ने इसे जनपद पंचायत को भेजा, जहाँ से तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद जिला पंचायत द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति दी गई।भवन निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद अब खाद्यान्न का सुरक्षित भंडारण संभव हो सका है और समय पर राशन वितरण किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे अब उन्हें दूर-दराज तक भटकना नहीं पड़ता, साथ ही वितरण में पारदर्शिता भी बढ़ी है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों के इस पहल के लिए आभार जताया है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment