गहने, जेवर और राशन कार्ड तक गिरवी रख रहे गरीब, महीनों से अटकी किस्तें
गोबरा नवापारा-:प्रधानमंत्री आवास योजना, जो गरीबों को पक्के मकान का सपना दिखाती है, अब हितग्राहियों के लिए आर्थिक संकट का कारण बनती जा रही है। नगर के वार्ड क्रमांक 15, देवार पारा और सोमवारी बाजार के कई हितग्राही महीनों से योजना की किस्तों का इंतजार कर रहे हैं।लंबे इंतजार और निर्माण कार्य में बढ़ते खर्च के चलते कई हितग्राहियों को अपने गहने-जेवर, यहाँ तक कि राशन कार्ड तक गिरवी रखने की नौबत आ गई है। कई परिवार स्थानीय साहूकारों से ऊँचे ब्याज पर कर्ज लेकर किसी तरह घर का निर्माण पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।सोमवारी बाजार के एक हितग्राही ने बताया कि “हमने सोचा था कि सरकार की मदद से पक्का मकान बनेगा, लेकिन किस्त नहीं मिलने से अब कर्ज के बोझ में दब गए हैं। दीपावली के पहले न पैसा है, न राशन, और न ही कोई उम्मीद।”
इस स्थिति ने योजना के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत समय पर राशि जारी न होने से गरीब हितग्राही मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि शासन-प्रशासन को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, ताकि पात्र परिवारों को उनका अधिकार मिल सके और उनका पक्का घर का सपना साकार हो सके।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




