फिंगेश्वर-:सेक्टर तरीघाट के ग्राम पंचायत सहसपुर में राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम के जनप्रतिनिधि, महिला समूह और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी फिंगेश्वर सीडीपीओ जितेंद्र साव ने पोषण से जुड़ी जानकारियां साझा करते हुए “1000 सुनहरे दिवस” और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में संतुलित आहार और नियमित जांच के महत्व पर भी प्रकाश डाला।इस दौरान महिलाओं का एचबी, बीपी और शुगर जांच किया गया। साथ ही मटका फोड़, कुर्सी दौड़ और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता जैसी रोचक गतिविधियों का आयोजन हुआ, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में उपसरपंच विद्या बाई साहू, जनपद सदस्य गोदावरी साहू, स्वास्थ्य कार्यकर्ता सोमप्रकाश वर्मा (RHO), सेक्टर पर्यवेक्षक हेमलता साहू, ओमेश्वरी साहू, मिनाक्षी नेताम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कृति साहू, मोहनी ध्रुव सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




