फिंगेश्वर-: राज्य सरकार द्वारा हाफ बिजली योजना बंद करने और बिजली बिलों में लगातार बढ़ोतरी के विरोध में शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर के नेतृत्व में ग्राम पंचायत बासीन में जंगी रैली निकाली गई।रैली बस स्टैंड से शुरू होकर बिजली सबस्टेशन तक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।रैली के दौरान पुलिस बल तैनात किया गया था, लेकिन कांग्रेसी कार्यकर्ता बैरिकेट तोड़ते हुए सबस्टेशन गेट तक पहुंच गए और प्रतीकात्मक रूप से ताला लगाकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने अपने साथ बिजली बिल लेकर सरकार से हाफ बिजली योजना पुनः शुरू करने की मांग की।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने कहा कि “भाजपा सरकार के आने के बाद जनता बिजली बिलों से त्रस्त है, क्षेत्र के 54 हजार उपभोक्ता परेशान हैं, लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं।युवा कांग्रेस नेता रेवा ओगरे ने कहा कि “डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है, जनता से वसूली कर रही है जबकि राहत का वादा किया गया था।मीडिया प्रभारी टिकेश साहू ने कहा कि “भूपेश बघेल सरकार ने हाफ बिजली योजना से राहत दी थी, लेकिन भाजपा सरकार ने उसे खत्म कर जनता पर बोझ डाल दिया है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से —
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू, डीकेश्वर ठाकुर, सुनील तिवारी, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू, जनपद सभापति डॉक्टर दिलीप साहू, युवा कांग्रेस नेता रेवा ओगरे, पूर्व सरपंच सुन्दर साहू, डोंगर सिंह मरकाम, पूर्व सरपंच कोपरा योगेश्वरी साहू, पूर्व सरपंच कोमा भुवनेश्वरी बंजारे, देवानंद साहू, होरीलाल वर्मा, वीरेंद्र साहू, प्रकाश चंदनिया, मोतीलाल साहू, रमेश साहू, आशाराम तोंडे, सुदामा वर्मा, धरम वर्मा, बुदेश साहू, एवन दास पुर्रे, पिंकू राठौर, भोजराम साहू, नारद साहू, खेवन साहू, कूंजलाल साहू, पुरुषोत्तम बंजारे, योगेश यादव, उमेश्वर साहू, कृपाराम साहू, लेखराम सेन, इंदल निर्मलकर, दीपक मेहर, राहुल अंगारे, एवन दास वैष्णव, नेहरू साहू, लेखराम साहू सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




