भाजपा महामंत्री ने युवक के सिर पर बरसाए डंडे, युवक मेकाहारा में कोमा में — पुलिस की ढिलाई पर कांग्रेस ने किया थाने का घेराव

SHARE:

धमतरी /मगरलोड-:मगरलोड ब्लॉक के ग्राम लुगे में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 3 अक्टूबर की रात ग्राम लुगे में भाजपा महामंत्री चेतन साहू ने स्थानीय ग्रामीण शेखर साहू पर लाठी-डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से शेखर साहू लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े। परिजन और ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें धमतरी अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर रायपुर मेकाहारा रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायल युवक कोमा में है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।जानकारी के अनुसार, घायल की पत्नी ने रात 2 बजे थाना मगरलोड पहुएफआईआर दर्ज नहीं की।सुबह होते ही घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। क्षेत्रीय विधायक अंबिका मरकाम, कांग्रेस कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि आरोपी भाजपा महामंत्री को ऊपर से संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते पुलिस कार्रवाई करने से बच रही है।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि चेतन साहू पर पहले भी कई गंभीर आरोप लगे हैं, लेकिन हर बार पुलिस ने मामले को दबा दिया। अब जबकि एक युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है, तब भी पुलिस आरोपी को बचाने में जुटी हुई है।थाने में कांग्रेसियों और पुलिस के बीच एफआईआर को लेकर जमकर बहस हुई। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी भाजपा महामंत्री की तुरंत गिरफ्तारी नहीं की गई, तो वे थाना घेराव से लेकर जिला मुख्यालय तक बड़ा आंदोलन करेंगे।

“जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होगा, आंदोलन थमेगा नहीं,” — कांग्रेस विधायक अंबिका मरकाम

घटना ने इलाके में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन की भूमिका को लेकर गहरा आक्रोश है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment