Post Views: 55
रायपुर। नगर पंचायत कुरा स्थित दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने नकदी 12 हजार सहित हजारों रुपए का सामान पार कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर धरसींवा पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी धनेन्द्र देवांगन 27 वर्ष ग्राम कुरा का रहने वाला है। प्रार्थी ने थाना में शिकायत किया कि अज्ञात चोर ने उसके दुकान का ताला तोड़कर नकदी 12 हजार सहित 5 बंडल कपड़ा, 5 नग मोबाइल, 1 नग चांदी का ब्रेसलेट पार कर दिया। चोरी गए जुमला कीमती करीब 47 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है। प्रार्थी की शिकायत पर धरसींवा पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




