गरियाबंद /राजिम -:प्रदेश युवा कांग्रेस के आवाहन पर सोमवार को राजिम विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने बिजली बिल में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता विद्युत विभाग के कार्यालय के पास एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने बढ़े हुए बिजली बिलों की प्रतियां जलाकर अपना आक्रोश जाहिर किया।प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने किया। उन्होंने कहा कि बिजली बिल में हो रही अप्रत्याशित वृद्धि से आम आदमी, किसान और व्यापारी वर्ग बुरी तरह प्रभावित है। प्रदेश सरकार आम जनता को राहत देने की बजाय आर्थिक बोझ डाल रही है, जिससे हर वर्ग परेशान है।युवा कांग्रेसियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इस समस्या का ठोस समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में बड़े स्तर पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और युवा कांग्रेस हर मोर्चे पर जनता के साथ खड़ी है।इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




