रायपुर में नशा मुक्ति को लेकर विशेष कार्यक्रम : जनप्रतिनिधि और समाजसेवियों ने दी महत्वपूर्ण बातें

SHARE:

रायपुर/अर्पण नशा मुक्ति केंद्र – अर्पण नशा मुक्ति केंद्र रायपुर के तत्वाधान में नशे की रोकथाम और समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में नशाखोरी के बढ़ते प्रभाव, उसके दुष्परिणाम और समाधान पर गंभीर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में विधायक मोती लाल साहू ने कहा कि समाज में जागरूकता का अभाव ही नशे के फैलाव का बड़ा कारण है। जिस प्रकार अंधविश्वास समाज को कमजोर करता है, उसी तरह नशा भी परिवार और समाज दोनों को खोखला बना रहा है। अर्पण नशा मुक्ति केंद्र की संस्थापक पिंकी वर्मा ने युवाओं की संगति को नशाखोरी का मुख्य कारण बताया। उन्होंने कहा कि घरवालों को बच्चों की गतिविधियों और समूह पर विशेष नजर रखने की आवश्यकता है।वकील उमा वर्मा ने सरकार की शराब नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि गांव-गांव तक शराब की सहज उपलब्धता युवाओं को इसकी ओर धकेल रही है। उन्होंने कहा कि नशाखोरी न केवल प्रतिभा को नष्ट करती है बल्कि घरेलू हिंसा और गरीबी को भी बढ़ावा देती है।जनपद सदस्य रुक्मणि वर्मा ने कहा कि पहले बच्चे तंबाकू लाने में भी डरते थे, लेकिन आज घरों में बड़े-बुजुर्गों की लापरवाही से बच्चे आसानी से नशे की ओर बढ़ रहे हैं।सरस्वती नायक ने नशे को देश की सुरक्षा के लिए भी खतरा बताया। उन्होंने कहा कि सीमा पार से हो रहा नशे का कारोबार समाज और देश दोनों को कमजोर कर रहा है।कार्यक्रम में मीना ठाकुर, डॉ. शुभसिंह ठाकुर, मीना साहू, हर्ष साहू, हेमा पारधी, प्रीति, प्रदीप सिंह ठाकुर सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे।संदेश साफ था – नशा केवल व्यक्ति को नहीं बल्कि पूरे समाज और देश की जड़ों को कमजोर कर रहा है, इसलिए सामूहिक प्रयास और जागरूकता ही इस बुराई से मुक्ति का एकमात्र उपाय है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment