403 किलो से अधिक गांजा और 650 नशीली टैबलेट जलाकर नष्ट
गरियाबंद-:जिला गरियाबंद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के 18 प्रकरणों में जब्त किए गए कुल 403.414 किलोग्राम गांजा और 650 नग नशीली टैबलेट का विधिसम्मत नष्टीकरण किया। यह कार्रवाई आज रायपुर स्थित जायसवाल निको स्टील पावर प्लांट के फर्नेस में मादक पदार्थों को जलाकर की गई नष्टीकरण की यह प्रक्रिया केंद्रीय गृह मंत्रालय, नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो और पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के पालन में तथा छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल से अनुमति प्राप्त कर की गई। इस मौके पर जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी गरियाबंद के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, सदस्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चंद्राकर और जिला आबकारी अधिकारी गजेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




