कुलेश्वर महादेव शासकीय महाविद्यालय में हिन्दी दिवस पर साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

SHARE:

गोबरा-नवापारा-:कुलेश्वर महादेव शासकीय महाविद्यालय, गोबरा-नवापारा में हिन्दी दिवस के अवसर पर साहित्य और संस्कृति की सरगम गूंज उठी। महाविद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वाद-विवाद, निबंध लेखन, भाषण, कविता-पाठ, सुलेख एवं प्रश्नोत्तरी जैसी विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।हिन्दी विभाग के प्राध्यापक टिकेश्वर सिंह मरकाम ने कहा कि “हिन्दी हमारी आत्मा की भाषा है, जिसने भारत की विविधता को एक सूत्र में पिरोया है।” डॉ. अनीता साहा ने हिन्दी को “संस्कृति और संवेदनाओं की धड़कन” बताते हुए विद्यार्थियों से इसे व्यवहार और जीवन में अधिक स्थान देने का आह्वान किया।डॉ. प्रेमेन्द्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि हिन्दी राष्ट्रीय अस्मिता की पहचान है, जबकि नागेंद्र निषाद ने इसे “भारतीय एकता और राष्ट्रीय पहचान की सशक्त धुरी” करार दिया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ओजस्वी भाषणों और भावपूर्ण कविताओं के माध्यम से हिन्दी की महत्ता और उसकी सांस्कृतिक समृद्धि को जीवंत कर दिया। माहौल उत्साह और प्रेरणा से सराबोर हो उठा।इस अवसर पर डॉ. प्रेमेन्द्र कुमार उपाध्याय, टिकेश्वर सिंह मरकाम, डॉ. अनीता साहा, रमेश कुमार लहरे, श्वेता मिश्रा, सरस्वती बेरवंशी, पुरुषोत्तम कुमार काबरा, पीयूषकांत भारद्वाज, मोनिका साहू, नंदनी साहू, पुष्पलता कँवर एवं साक्षी मेश्राम सहित समस्त अतिथि व्याख्याता, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment