साइबर अपराध से बचाव के लिए गरियाबंद में SBI व पुलिस ने रवाना किया साइबर रथ

SHARE:

गरियाबंद -: भारतीय स्टेट बैंक शाखा गरियाबंद एवं गरियाबंद पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में जिला गरियाबंद क्षेत्र में साइबर अपराध के प्रति जनजागरूकता हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर एसडीओपी गरियाबंद निशा सिन्हा, SBI शाखा प्रबंधक मनोज मिश्रा, नगर पालिका उपाध्यक्ष आसिफ मेमन एवं नगर पालिका सभापति सुरेन्द्र सोनटेके ने फ्लैग दिखाकर साइबर रथ को रवाना कियासाइबर रथ का उद्देश्य नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर चलचित्र, नुक्कड़ नाटक एवं स्थानीय कलाकारों के गायन के माध्यम से लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान SBI एवं पुलिस टीम ने लोगों को समझाया कि वे अनचाहे लिंक पर क्लिक न करें, APK फाइल डाउनलोड न करें, किसी भी हाल में ओटीपी शेयर न करें, बैंक खाता किराए पर न दें और “डिजिटल अरेस्ट” जैसे फ्रॉड से सावधान रहें। साथ ही यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराना जरूरी है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment