1061 स्वास्थ्य शिविरों से 56 हजार 802 हितग्राही लाभान्वित
महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए विविध गतिविधियां
गरियाबंद-: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला गरियाबंद में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” का आयोजन 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर लगाकर महिलाओं और बच्चों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।अब तक 17 से 24 सितम्बर तक जिले में 1061 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनसे 56 हजार 802 हितग्राही लाभान्वित हुए हैं। यह अभियान महिलाओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं परिवार सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और दुर्गम क्षेत्रों में शिविर आयोजित हो रहे हैं। इनमें महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, प्रसव पूर्व परीक्षण, टीकाकरण, मातृ-शिशु सुरक्षा कार्ड वितरण, परामर्श सेवाएं और उच्च जोखिम गर्भावस्था की पहचान की जा रही है।बच्चों के लिए टीकाकरण, किशोर-किशोरियों में एनीमिया की जांच एवं उपचार, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत चिन्हांकित बच्चों का उपचार और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही निक्षय मित्र पंजीयन और रक्तदान शिविर भी आयोजित हो रहे हैं।
इसी कड़ी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 24 सितम्बर को जिले में 362 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, जिनमें से 74 को उच्च जोखिम गर्भावस्था की श्रेणी में पाया गया। इस दौरान 146 गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी भी की गई।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




