लगातार कार्रवाई में पाण्डुका पुलिस की बड़ी सफलता – 4 आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त

SHARE:

गरियाबंद/पाण्डुका-:अवैध शराब के खिलाफ पाण्डुका थाना पुलिस का अभियान लगातार जारी है। दो दिनों की कार्रवाई में पुलिस ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 30 लीटर से अधिक महुआ शराब जप्त किया है।

पहली कार्रवाई (19 सितम्बर)

पुलिस ने शुक्रवार को तीन आरोपियों को धर दबोचा था।

मिथलेश कुमार कमार पिता मोती, उम्र 20 वर्ष, निवासी कोपरा से 08 लीटर

रूखमणी कमार पति सखाराम, उम्र 55 वर्ष, निवासी पोड़ से 08 लीटर

भीषम बघेल पिता सोहत, उम्र 28 वर्ष, निवासी तोईयामुड़ा से 09 लीटर

इस तरह कुल 25 लीटर महुआ शराब जप्त की गई थी।

दूसरी कार्रवाई (20 सितम्बर)

शनिवार को फिर पुलिस ने छापेमारी कर शिव देवांगन पिता सीताराम, उम्र 55 वर्ष, निवासी अतरमरा को गिरफ्तार किया। उसके पास से 05 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई।दोनों दिनों की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 30 लीटर महुआ शराब जप्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।पुलिस ने बताया कि अवैध शराब समाज और युवाओं के लिए घातक है। थाना पाण्डुका क्षेत्र में ऐसे कारोबार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम नागरिकों से अपील है कि यदि कहीं अवैध शराब निर्माण या बिक्री की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।इस लगातार कार्रवाई को अवैध शराब कारोबारियों के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment