कलेक्टर बी.एस. उईके ने डोंगरीगांव में नवीन जिला अस्पताल स्थल का किया निरीक्षण

SHARE:

100 बिस्तरों का सर्वसुविधायुक्त अस्पताल, 50 बिस्तरों का क्रिटिकल केयर यूनिट और 100 बिस्तरों का मातृत्व-शिशु केयर यूनिट होगा तैयार

गरियाबंद-: कलेक्टर बी.एस. उईके ने आज डोंगरीगांव में बनने वाले नवीन जिला अस्पताल स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली तथा कार्य की प्रगति का जायजा लिया।नवीन जिला अस्पताल भवन 100 बिस्तरों की क्षमता वाला होगा, जो जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करेगा। इसके साथ ही 100 बिस्तरों का मातृत्व-शिशु केयर यूनिट और 50 बिस्तरों का क्रिटिकल केयर यूनिट भी तैयार किया जाएगा। कलेक्टर ने निर्माण कार्य को तेजी से और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने भवन का लेआउट और डिजाइन देखा तथा पार्किंग, प्रतीक्षालय, पेयजल, दिव्यांगजन हेतु रैम्प और हरियाली-साफ-सफाई जैसी सुविधाओं को सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने आपातकालीन कक्ष, प्रसूति वार्ड, शिशु वार्ड, ऑपरेशन थियेटर और औषधि भंडारण कक्ष जैसी इकाइयों की बेहतर व्यवस्था पर भी विशेष बल दिया।कलेक्टर ने कहा कि यह अस्पताल जिले की जीवनरेखा साबित होगा, इसलिए कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को अस्पताल संचालन की रूपरेखा निर्माण कार्य पूर्ण होने से पहले तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि भवन उपलब्ध होते ही स्वास्थ्य सेवाएं प्रारंभ की जा सकें।निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर, सीएमएचओ डॉ. यू.एस. नवरत्न, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासन का लक्ष्य है कि आगामी समय में यह अस्पताल पूरे जिले और आसपास के ग्रामीण अंचलों के लोगों के लिए उच्चस्तरीय और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र बने।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment