बंगाल पहुंचे बागेश्वर महाराज ने कालीघाट मंदिर में मत्था टेका

SHARE:

सनातनियों को को एकजुट करने का बीड़ा उठाये धीरेंद्र शास्त्री का भव्य स्वागत
कोलकाता  । देश- दुनिया में ख्यात बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देश और विदेश में जाकर सनातन प्रेमियों को एकजुट करने में लगे हैं। इसी सिलसिले में वह बंगाल दौरे के तहत दमदम हवाई अड्डे से सीधे कालीघाट मंदिर पहुंचे, बागेश्वर महाराज के नाम से ख्यात धीरेंद्र शास्त्री की एक झलक पाने कि लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भी मौजूद थी। बागेश्वर धाम के व्यवस्थापक नितेंद्र चौबे के ने उक्त खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि, आचार्य शास्त्री सनातन धर्मावलंबियों को एकजुट करने के लिए देश-विदेश की यात्रा कर रहे हैं। सिर्फ यही नहीं एयरपोर्ट पर पहुंचते ही वहां हजारों की तादाद में लोग धीरेंद्र शास्त्री के दर्शन को आतुर दिखे। एयरपोर्ट बागेश्वर धाम के जयकारों से गूंज उठा। यह धीरेंद्र शास्त्री  की पश्चिम बंगाल की पहली यात्रा है। कालीघाट मंदिर पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने यहां महाकाली की पूजा आर्चना व आरती की। कालीघाट मंदिर प्रांगण में धीरेंद्र शास्त्री के दर्शन को आतुर लोगों ने इन अविस्मरणीय पलों को अपने मोबाइल फ़ोन में कैद कर लिया। श्रद्धालुओं के उत्साह को देखकर गदगद बागेश्वर महाराज ने सभी लोगों से कहा कि वह जल्द ही फिर पश्चिम बंगाल में कथा करने आएंगे।
इस कार्यक्रम में बद्रीनाथ के महंत बालक दास जी महाराज, पवन अहलूवालिया, विनोद बागरोडिया, ज्योति बाबू सौंथलिया, राहुल भैया और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। बता दे कि, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 7 नवंबर से दिल्ली से वृंदावन तक 170 किलोमीटर की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा निकालेंगे। यह यात्रा 16 नवंबर को वृंदावन में खत्म होगी। इस यात्रा का मकसद सनातनियों को एकजुट करना है। धीरेंद्र शास्त्री का दावा है कि यह यात्रा न केवल धार्मिक महत्व की है, बल्कि इसे एक वैचारिक आंदोलन के रूप में भी देखा जाएगा।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment