इंदौर । विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होता है। हर साल विजयादशमी पर सीता का अपहरण करने वाले रावण का दहन किया जाता है। लेकिन इस बार रावण की जगह उन अपराधी महिलाओं का पुतला जलेगा, जिन्होंने अपने पति या मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी थी।दरअसल, इंदौर में पुरुषों के समर्थन में आवाज उठाने वाला संगठन यह काम करने जा रहा है। इसका एक पोस्टर भी सामने आया है जिसमें दशानन की जगह ‘मॉडर्न कलयुगी शूर्पणखाओं’ का दहन करने की बात लिखी गई है। इसमें दस सिर की जगह 11 मुख में सोनम रघुवंशी, मुस्कान, निकिता सिंघानिया की तस्वीर लगी हुई है।पौरुष नामक एक संस्था है, जिसकी ओर से यह पोस्टर जारी किया गया है। इसमें संस्कृत में श्लोक लिखा है- “नारि सुभाउ सत्य सब कहहीं | अवगुन आठ सदा उर रहहीं।” इसी के साथ सोनम रघुवंशी, निकिता सिंघानिया, मुस्कान, सुष्मिता, हंसा पटेल, चमन (गुड़िया), प्रियंका, सूचना सेठ, हर्षा पाडियार, रविता कश्यप और शशि नाम की महिला अपराधियों की तस्वीर है। सोनम रघुवंशी की तस्वीर सबसे बड़ी लगाई गई है।पौरुष संस्था ने इसी के साथ शूर्पणखा दहन कार्यक्रम की जानकारी भी दी है। पोस्टर में पुतला जलाने के लिए 2 अक्टूबर, गुरुवार को शाम 4 बजे से साढ़े 6 बजे का समय निर्धारित किया गया है। पुतला दहन की जगह इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहा स्थित महालक्ष्मी नगर के मेला ग्राउंड बताया गया है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




