गरियाबंद की बहू विभा अवस्थी को मिला बड़ा दायित्व,प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष बनने पर अमलीपदर से देवभोग तक हुआ ऐतिहासिक स्वागत

SHARE:

गरियाबंद की बहू विभा अवस्थी को मिला बड़ा दायित्व,प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष बनने पर अमलीपदर से देवभोग तक हुआ ऐतिहासिक स्वागत,विभा ने कहा– महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और नेतृत्व दिलाना मेरा पहला लक्ष्य

गरियाबंद की बहू विभा अवस्थी को भाजपा ने प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष का दायित्व सौंपकर जिले के लिए गर्व का अवसर बनाया है। यह पहली बार हुआ है कि गरियाबंद जिले की किसी महिला को संगठन की इतनी अहम और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इस नियुक्ति के बाद जब विभा अवस्थी पहली बार अपने गृह ग्राम अमलीपदर पहुँचीं तो गांव से लेकर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल रहा।

गृह ग्राम अमलीपदर से लेकर गरियाबंद, छुरा, मैनपुर और देवभोग तक जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। कहीं ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत हुआ, तो कहीं फूल मालाओं और आतिशबाज़ी से विभा का अभिनंदन किया गया। महिलाओं की भारी संख्या स्वागत के लिए सड़क किनारे मौजूद रही, जिसने यह साबित कर दिया कि जिले की बेटियों और बहनों में इस ऐतिहासिक फैसले से गजब का उत्साह है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment