राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित होने पर सिर्रीखुर्द में ऐतिहासिक आयोजन
गरियाबंद-: प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द के सहायक शिक्षक खोमन लाल सिन्हा को राज्यपाल पुरस्कार मिलने की खुशी में ग्राम सिर्रीखुर्द में भव्य स्वागत-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ग्रामवासियों ने बाजा-गाजा, पटाखों और फूल-मालाओं से सिन्हा का जोरदार अभिनंदन किया।
इस अवसर पर पूरा गांव गौरव और उत्साह से सराबोर रहा।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सिन्हा के शिक्षा क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान को प्रेरणादायी बताते हुए गर्व व्यक्त किया।इस मौके पर पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक ठाकुर राम साहू को जिला स्तरीय सम्मान मिलने पर बधाई दी गई और सभी उपस्थित शिक्षकों का आदरपूर्वक स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे —
विजय कंडरा, विधायक प्रतिनिधि, राजिम विधानसभा क्षेत्र
देवेंद्र वर्मा, सरपंच, ग्राम पंचायत सिर्रीखुर्द
नेमू राम साहू, उप सरपंच
हरिराम साहू, अध्यक्ष, ग्राम विकास समिति
टिकेश साहू, पूर्व सरपंच
लीला साहू, पंच
जगन्नाथ ध्रुव, प्रधान पाठक, प्राथमिक शाला
ठाकुर राम साहू, प्रधान पाठक, माध्यमिक शाला
वीरेंद्र पवार, शिक्षक
भुनेश्वर साहू, शिक्षक
ग्राम पंचायत सिर्रीखुर्द के जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों एवं समस्त ग्रामवासियों ने एक स्वर में खोमन लाल सिन्हा के कार्यों की सराहना की और इसे ग्राम का गौरवपूर्ण व प्रेरणादायी क्षण बताया।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




