बर्खास्त NHM कर्मचारियों की बहाली की मांग, AAP ने कहा – वादे से मुकर गई भाजपा सरकार

SHARE:

गरियाबंद -:राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली और उनकी 10 सूत्रीय मांगों के समर्थन में आम आदमी पार्टी (AAP) गरियाबंद आज 8 सितम्बर को जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी को स्वास्थ्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपेगी।

आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष चमन यादव ने कहा कि 17 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे NHM कर्मचारियों की मांगों को सरकार लगातार नजरअंदाज कर रही है। 16 हजार कर्मचारियों के सामूहिक इस्तीफे और स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ी गंभीर असर के बावजूद 25 हड़ताली कर्मचारियों की बर्खास्तगी सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में 100 दिन के भीतर नियमितीकरण के लिए कमेटी बनाने का वादा किया था, लेकिन अब उससे मुकर रही है। जबकि स्वास्थ्य सेवाएं अत्यंत आवश्यक सेवाओं में शामिल हैं और कर्मचारियों की मांग जायज़ है।

चमन यादव ने कहा –

 

बर्खास्त 25 कर्मचारियों को तुरंत बहाल किया जाए।

 

“काम नहीं वेतन नहीं” की जगह हड़ताल अवधि का वेतन भी दिया जाए।

 

नियमितीकरण की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द ही कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो आम आदमी पार्टी प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ेगी और स्वास्थ्य मंत्री के बंगले का घेराव किया जाएगा।

ज्ञापन कार्यक्रम में पदाधिकारी महेश यादव (लोकसभा अध्यक्ष महासमुंद), हरीश पटेल (जिला अध्यक्ष यूथ विंग), नन्दलाल यादव (जिला सचिव), पुष्पक लाल जगत (जिला सचिव), भूपेंद्र राव (ब्लॉक अध्यक्ष राजिम), दलेश्वर नागेश (ब्लॉक अध्यक्ष छुरा यूथ विंग), नवीन गायकवाड (ब्लॉक अध्यक्ष गरियाबंद यूथ विंग) मौजूद रहेंगे।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment