गरियाबंद। जिले में 1 जून 2025 से प्रारंभ की गई एक्सेस टू जस्टिस–न्याय तक पहुँच परियोजना के अंतर्गत आज दिनांक 3 सितम्बर 2025 को तंवरबाहरा गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। समर्पित संस्था के संचालक डॉ. संदीप शर्मा के मार्गदर्शन में मिडिल स्कूल परिसर तथा डोर–टू–डोर संपर्क अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को बाल श्रम, बाल विवाह, बाल यौन शोषण और बाल तस्करी जैसी गंभीर समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों और शिक्षकगण को शपथ दिलाई गई कि वे अपने गांव में कहीं भी बाल विवाह या इस तरह की कुप्रथाओं की सूचना तुरंत देंगे और हस्तक्षेप में सहयोग करेंगे। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1800-102-7222 की जानकारी भी दी गई ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल मदद ली जा सके।
इस अवसर पर जिला समन्वयक रमा जावलकर, सामाजिक कार्यकर्ता नंदनी साहू एवं राहुल कुमार उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सहयोग का संकल्प लिया।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




