गरियाबंद – जिले में मिलावटी और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोकथाम के लिए पुलिस एवं खाद्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। इसी कड़ी में 3 सितंबर 2025 को थाना राजिम क्षेत्रांतर्गत तंबाकू युक्त जर्दा गुटखा विक्रेताओं की दुकानों पर संयुक्त चेकिंग की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी राजिम निरीक्षक अमृत साहू तथा वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी पुष्पा चौहान के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान दुकानों से विभिन्न प्रकार का गुटखा एवं पान मसाला बरामद हुआ। जांच में यह उत्पाद निर्धारित मानक मात्रा से कम पाए गए। इस पर संबंधित विक्रेताओं को आवश्यक समझाइश दी गई और भविष्य में नियमों का पालन करने की चेतावनी दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी, ताकि आमजन के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखा जा सके और नियम विरुद्ध तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाई जा सके।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




