टेंगनाबासा और तांवरबाहरा में वित्तीय समावेशन संतृप्ति शिविर

SHARE:

ग्रामीणों ने लिया योजनाओं का लाभ, खातों का हुआ पुनः केवाईसी

 

गरियाबंद-: अग्रणी बैंक गरियाबंद के तत्वावधान में चल रहे राष्ट्रव्यापी वित्तीय समावेशन अभियान के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा ग्राम टेंगनाबासा और तांवरबाहरा में शिविर का आयोजन किया गया।

 

शिविर में ग्रामीणों के खातों का पुनः केवाईसी किया गया। इस दौरान भारतीय रिज़र्व बैंक रायपुर की क्षेत्रीय निदेशक रीनी अजित ने शिविर का निरीक्षण किया और ग्रामीणों, व्यापार प्रतिनिधियों व बैंक अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने बकाया खातों के केवाईसी विवरण के पुनः सत्यापन की आवश्यकता और महत्व पर जोर दिया।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को भारतीय रिज़र्व बैंक एकीकृत लोकपाल योजना–2021 और दावा न की गई जमा राशियों के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के लिए अपनाई जाने वाली सावधानियों और अच्छी आदतों को भी साझा किया गया।

 

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपने प्रश्न पूछे और अधिकारियों से समाधान प्राप्त किया।

 

शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना और उन्हें वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना रहा।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment