हथिनी अपने बच्चों संग पहुंची सड़क पर, दोनों ओर लगा लंबा जाम, ग्रामीणों में दहशत
गरियाबंद/राजिम। नेशनल हाईवे 130C पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक हथिनी अपने बच्चों के साथ मुख्य सड़क पर आ गई। अचानक हुई इस घटना से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
जानकारी के अनुसार राजिम से पोंड–नागझर के बीच हाईवे पर दो जंगली हाथियों की मौजूदगी से लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों और यात्रियों ने सुरक्षित स्थानों पर पनाह ली।
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों से अपील की गई है कि हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
हाईवे पर जाम की स्थिति बनी हुई है और यात्री घंटों से फंसे हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से धैर्य रखने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




