अवैध रेत उत्खनन पर तगड़ी मार नवापारा में पहली बार पनडुब्बी मशीन जप्त, 20 हाइवा रेत जब्त

SHARE:

थनेश्वर बंजारे

नवापारा-राजिम-:रेत माफियाओं पर नकेल कसते हुए प्रशासन और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम पारागांव (नवापारा क्षेत्र) में प्रतिबंध के बावजूद नदी के बीच से अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा था। टीम ने मौके से पनडुब्बी मशीन, चेन माउंटेन और 20 हाइवा रेत को जब्त किया है। गौरतलब है कि एनजीटी के आदेशानुसार 15 जून से 15 अक्टूबर तक नदी-नालों से रेत उत्खनन पूरी तरह प्रतिबंधित है, बावजूद इसके रेत माफिया धड़ल्ले से इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे थे। रात के अंधेरे में पनडुब्बीनुमा मशीन और बोट के जरिए नदी के बीच से रेत निकाली जाती थी, फिर पाइपलाइन से किनारे पर डंप कर चेन माउंटेन और हाइवा के जरिए परिवहन किया जाता था।आज की कार्रवाई

अभनपुर एसडीएम रवि सिंह के निर्देश पर नवापारा तहसीलदार विक्रांत सिंह राठौर मौके पर पहुंचे। खनिज विभाग की टीम में डिप्टी डायरेक्टर प्राची अवस्थी, खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा, सहायक खनिज अधिकारी उमेश भार्गव, निरीक्षक जागृत गायकवाड, हेलेंद्र स्वर्णपाल, सुपरवाइजर डी.के. साहू, वाहन चालक दिनेश तिवारी सहित 5 पुलिसकर्मी शामिल रहे।टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद नदी के दूसरे घाट पर छिपाई गई पनडुब्बी मशीन को बरामद कर थाने भेजा। वहीं, चेन माउंटेन को भी तस्करों ने छिपाने का प्रयास किया था, लेकिन टीम ने उसे ढूंढ निकाला। मौके से 20 हाइवा रेत भी जब्त की गई है।स्थानीय लोगों के अनुसार, रेत तस्कर लंबे समय से इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे थे और दिन के उजाले में सबकुछ सामान्य दिखाने के लिए मशीनें और गाड़ियां अलग-अलग जगह छुपा दी जाती थीं।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment