गरियाबंद कलेक्टर की सख्ती : सुबह 10 बजे के बाद बंद हुआ जिला कार्यालय का गेट

SHARE:

देर से पहुंचे अफसर और कर्मचारी खड़े रहे बाहर, जनता ने फैसले का किया स्वागत

गरियाबंद। जिला मुख्यालय में गुरुवार को प्रशासनिक सख्ती का बड़ा नजारा देखने को मिला। कलेक्टर भगवान दास उइके के आदेश पर संयुक्त जिला कार्यालय का गेट सुबह 10 बजे के बाद बंद करवा दिया गया। नतीजा यह हुआ कि कई अधिकारी और कर्मचारी, जो देर से पहुंचे थे, गेट के बाहर ही खड़े रह गए और भीतर प्रवेश नहीं कर सके।

कलेक्टर ने इससे पहले भी स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा था कि समय की पाबंदी हर हाल में बरती जाएगी। लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों को नोटिस और समझाइश भी दी गई थी, लेकिन चेतावनी के बावजूद कई कर्मचारी देर से पहुंचने की आदत नहीं छोड़ पाए।

कलेक्टर की इस कड़ी कार्रवाई को लेकर नागरिकों ने स्वागत किया। लोगों का कहना है कि यदि अधिकारी और कर्मचारी समय पर दफ्तर पहुंचेंगे तो आम जनता को घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा और कामकाज में तेजी आएगी।

कलेक्टर उइके ने संकेत दिया है कि यह कार्रवाई सिर्फ शुरुआत है। भविष्य में और भी सख्त कदम उठाए जा सकते हैं ताकि प्रशासनिक अनुशासन पूरी तरह लागू हो सके।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment