समय पर कार्यालय पहुंचने और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश
गरियाबंद-: कलेक्टर बी.एस. उइके ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों और प्रकरणों का निराकरण नियत समय पर करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि सभी शासकीय अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचना सुनिश्चित करें, क्योंकि इसकी मॉनिटरिंग राज्य स्तर पर की जाती है। उन्होंने विभागों को निर्देश दिया कि प्राप्त होने वाली मांग, शिकायत और समस्याओं का निराकरण शासन के नियमों के अनुसार किया जाए।
उन्होंने विशेष रूप से समय-सीमा में दर्ज प्रकरण, जनदर्शन, जनचौपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल, लोक संवाद और सीपी ग्राम सहित उच्च कार्यालयों से आए लंबित मामलों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निराकृत करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत के सीईओ प्रखर चन्द्राकर, अपर कलेक्टर प्रकाश राजपूत, नवीन भगत, पंकज डाहिरे, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ और जिले के अधिकारी मौजूद रहे।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




