श्रद्धांजलि योजना के तहत मृतक के परिजनों को दी गई राशि

SHARE:

थनेश्वर बंजारे

छुरा/मड़ेली-: राज्य शासन द्वारा प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले परिवारों के लिए श्रद्धांजली योजना लागू की गई है। योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्र में परिवार को सामाजिक, आर्थिक, जाति जनगणना 2011 के आंकड़ों के अनुसार स्वत: शामिल है। इस योजना के तहत परिवार के मुखिया या किसी कमाऊ सदस्य की मृत्यु हो जाने पर उनके अंतिम संस्कार के लिए
तत्काल 2 हजार रुपए एकमुश्त वित्तीय सहायता राशि मृतक के परिवार को दी जाती है। जनपद पंचायत छुरा अन्तर्गत समीपस्थ ग्राम पंचायत मड़ेली में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना श्रद्धांजली योजना के तहत जागेश्वर पिता चरण नेताम, हिरामन पिता इंदल ठाकुर , दर्शन मोंगरे पिता बुद्धु मोंगरे की मृत्यु पर उनके परिजनों को दो-दो हजार रुपए की सहायता राशि ग्राम पंचायत मड़ेली सरपंच अशोक कुमार ध्रुव के द्वारा उपसरपंच जसप्रीत सिंह,पंच तेजराम निर्मलकर, भागीरथी ठाकुर ,कचरुराम मिर्धे, जागेश्वर ध्रुव, कुल्दीप ध्रुव, सातों बाई ठाकुर, कमला बाई ठाकुर, ललिता ठाकुर, कुलेश्वरी नंदे,बुधाबाई सत.,गणेशी बाई सत. की उपस्थिति में प्रदान किया गया।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment