गरियाबंद ब्रेकिंग : ट्रक की ठोकर से बाल-बाल बचे दो नाबालिग बच्चे

SHARE:

फिंगेश्वर नदी मोड़ की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

थनेश्वर बंजारे

गरियाबंद /फिंगेश्वर -:फिंगेश्वर के नदी मोड़ पर बड़ा हादसा टल गया। ट्रक ने साइकिल सवार दो नाबालिग बच्चों को जोरदार ठोकर मारी, लेकिन गनीमत रही कि दोनों बच्चे ट्रक के नीचे आते-आते बच गए।

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार यह घटना 15 अगस्त की है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक ने सीधे साइकिल सवार बच्चों को टक्कर मारी। पलक झपकते ही यह हादसा बच्चों की जान ले सकता था, लेकिन सौभाग्य से दोनों सुरक्षित निकल आए।

हादसा कैमरे में कैद

पास के सीसीटीवी कैमरे में घटना रिकॉर्ड हो गई, जिसमें स्पष्ट है कि ट्रक चालक ने लापरवाही बरती और सीधे बच्चों की साइकिल को ठोकर मार दी।

बड़ा सवाल

आखिर फिंगेश्वर जैसे व्यस्त मोड़ पर ट्रक इतनी तेज रफ्तार से क्यों दौड़ रहा था?

क्या अब प्रशासन लापरवाह ट्रक चालक पर सख्त कार्रवाई करेगा?

स्थानीय लोगों की मांग

क्षेत्रवासियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि फिंगेश्वर नदी मोड़ पर लगातार हादसे हो रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि यातायात व्यवस्था दुरुस्त की जाए और भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण लगाया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment