चैतरा मोड़ के समीप स्थित गुरूद्वारा गुरू बालकदास जी के पवित्र धार्मिक स्थल में होगा।
थनेश्वर बंजारे
फिंगेश्वर। सतनाम पंथ के अनुयायियों और क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए यह गर्व और हर्ष का विषय है कि पूज्य संत बाबा गुरू घासीदास जी के द्वितीय पुत्र राजा गुरू बालकदास जी की जयंती इस वर्ष विशेष रूप से “वीरता दिवस” के रूप में मनाई जाएगी। यह भव्य आयोजन 16 अगस्त 2025, शनिवार को विकासखण्ड फिंगेश्वर अंतर्गत चैतरा मोड़ के समीप स्थित गुरूद्वारा गुरू बालकदास जी के पवित्र धार्मिक स्थल में होगा। समारोह का आयोजन पूज्य संत बाबा खुबलाल टण्डन जी के पावन सानिध्य में सम्पन्न होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाजजन शामिल होंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत गुरू गद्दी पूजा के साथ होगी, जिसके बाद जैतखाम में पालो बढ़ावा की पवित्र रस्म निभाई जाएगी। इस अवसर पर सतनाम पंथ के अनुयायी वीरता, त्याग और सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लेंगे। आयोजन समिति के अनुसार, यह अवसर न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होगा बल्कि समाज में एकता, भाईचारे और वीरता के मूल्यों को भी पुनः स्थापित करेगा।
स्थानीय और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथि गण एवं समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी को इस पावन अवसर पर आमंत्रित करते हुए कहा है कि आकर गुरू बालकदास जी के जीवन संदेश और सतनाम पंथ की शिक्षाओं को आत्मसात करें।
दिनांक – 16 अगस्त 2025, शनिवार
स्थान – चैतरा मोड़, फिंगेश्वर
समय – दोपहर 1:00 बजे
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




