थनेश्वर बंजारे गरियाबंद
राजिम। गरियाबंद जिले के थाना राजिम पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने चौबेबांधा रोड के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध बाइक (HF डीलक्स CG 04 NT – 9157) को रोका।
बाइक सवार दो व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 5.940 लीटर देशी मसाला शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 3,300 रुपये बताई गई है। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जिसकी कीमत करीब 40,000 रुपये है, उसे भी जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 01) प्रकाश कुमार साहू पिता जनक राम साहू (उम्र 35 वर्ष), और 02) हेमलाल ध्रुव (उम्र 35 वर्ष), दोनों निवासी सुरसाबांधा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




