तेंदुए का हमला: सात वर्षीय बच्ची पर जंगल से निकलकर झपटा तेंदुआ, परिजनों की बहादुरी से बची जान

SHARE:

थनेश्वर बंजारे, गरियाबंद

छुरा। छुरा क्षेत्र के ग्राम सराईपाली में जंगल से भटके एक तेंदुए ने खेत में खेल रही सात वर्षीय बालिका पर हमला कर दिया। बालिका कु. जया गोंड़ पिता घनश्याम गोंड़ अपने माता-पिता के साथ खेत गई थी, जहां वह मेड़ में खेल रही थी। इसी दौरान अचानक जंगल की ओर से आए तेंदुए ने उस पर झपट्टा मारा।

गनीमत रही कि बच्ची के माता-पिता ने साहस दिखाते हुए तेंदुए को भगाकर बेटी को छुड़ा लिया। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम तत्काल कोठी गांव पहुंची और तेंदुए की निगरानी शुरू कर दी। साथ ही ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की सख्त हिदायत दी गई।

बच्ची को छुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। वन विभाग ने पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता राशि भी प्रदान की है।

गौरतलब है कि इस क्षेत्र में पहले भी तेंदुए के हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वन विभाग क्षेत्र में लगातार निगरानी और लोकेशन ट्रैकिंग का कार्य कर रहा है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment